मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत में एक समारोह में सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरीझंडी देकर आज शुरूआत की गई है। जबकि नई दैनिक वलसाड-सूरत मेमु सेवा भी विडियो कोन्फरन्सिंग के द्वारा शुरू की गई।
सूरत दक्षिण गुजरात में शुक्रवार दो नई रेलवे सेवाएं शुरू की गई है, गुजरात और राजस्थान के बीच झडपी रेल कनेक्टिविटी बढाएंगी और दक्षिण गुजरात में दैनिक यात्रियों को सुविधा दी जाएंगी। ट्रेन क्रमांक 26903 सूरत-उदयपुर वंदे भारत 4 अक्तूबर से नियमित दौडेगी। वह सूरत से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापस लौटते समय ट्रेन क्रमांक 26904 उदयपुर-सूरत वंदे भारत उदयपुर से दोपहर 3.35 बजे रवाना होगी और 3 अक्तूबर को रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार के अलावा वीक में छह दिन चलेगी। दोनों दिशा में ट्रेन भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिंमतनगर, शामळाजी रोड, डुंगरपुर और जावर स्टेशनों पर रुकेगी। यह आठ कोच वाली ट्रेन हाल की सेवा की तुलना में सूरत और उदयपुर के बीच यात्रा का समय नोंधपात्र रूप से घटाएंगी।
जबकि ट्रेन क्रमांक 69149 वलसाड-सूरत मेमु 3 अक्तूबर से नियमित रुप से रवाना होगी और शाम 4.40 बजे सूरत पहुंचेगी। यहट्रेन डुंगरी, जोरावासण, बीलीमोरा, अमलसाड, अंकेली, वेडछा, गांधी स्मृति, नवसारी, मरोली, सचिन, भेस्तान और उधना स्टेशनों पर रुकेगी।

