Tuesday, October 20, 2026
Homeभरतपुरयूथ कांग्रेस चुनाव: राहुल सोलंकी बरसो बने ओबीसी जिला उपाध्यक्ष

यूथ कांग्रेस चुनाव: राहुल सोलंकी बरसो बने ओबीसी जिला उपाध्यक्ष

पुष्पेंद्र सिंह 7,451 वोट लेकर ओपन उपाध्यक्ष और राहुल सोलंकी 1,728 वोट के साथ OBC उपाध्यक्ष निर्वाचित; जिला सचिव पद पर धीरेंद्र सिंह को सबसे ज्यादा 1,955 वोट

मूकनायक न्यूज/ यशपाल सोलंकी/ भरतपुर/ राजस्थान

राजस्थान यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। भरतपुर जिला अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र पाल सिंह ने 12,826 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष के ओपन पद पर पुष्पेंद्र सिंह और OBC पद पर राहुल सोलंकी विजेता रहे।

उपाध्यक्ष ओपन पद पर पुष्पेंद्र सिंह को 7,451 वोट मिले। उन्होंने अभिषेक सिंह को 4,308 वोट के अंतर से हराया। अभिषेक सिंह को 3,143 वोट मिले।

वहीं OBC उपाध्यक्ष पद पर राहुल सोलंकी को 1,728 वोट मिले

जिला सचिव पद पर धीरेंद्र सिंह को सर्वाधिक वोट

जिला सचिव कार्यकारिणी के चुनाव में धीरेंद्र सिंह ने 1,955 वोट हासिल कर सबसे अधिक मत प्राप्त किए। उनके बाद रिंकू कुमार को 497, आदित्य शर्मा को 444 और योगेश कुमार को 244 वोट मिले। कर्मवीर को 40 और ब्रह्म सिंह को 4 वोट प्राप्त हुए।

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा, संगठन महासचिव योगेंद्र सिंघल, महिला जिलाध्यक्ष बबीता शर्मा और एनएसयूआई अध्यक्ष हरजीत सिंह सांखला ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी।

गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को वोट मिले, जिसके बाद रविवार को परिणाम घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने की उम्मीद जताई गई है। राहुल सोलंकी को ओबीसी जिला उपाध्यक्ष बनने पर घर परिवार मित्र और संगठन के सभी सदस्यों ने माला और साफा पहनाकर राहुल सोलंकी का सम्मान किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments