मूकनायक समाचार । सूरत
तापी जिला के सोनगढ नगर के देवजीपुर गांव निवासी डेडियापाडा के आप पार्टी के विधायक के भाई ने चार दिन पूर्व किसी कारणवश घर में जहर पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। जोकि तत्कालीन व्यारा सिविल अस्पताल में उपचार के बाद सूरत नई सिविल अस्पताल में भर्ती किया है।
डेडियापाडा के आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा के भाई शांतिलाल दामजीभाई वसावा (उम्र-35) सोनगढ नगर में देवजीपुरा में परिजनों का गुजारा दुकान चलाकर करता है। दिनांक 12वीं को दोपहर घर के अंदर किसी कारणवश ग्रास में छिडकाव करने वाली दवाई पी ली थी। बेशुद्ध हालत में उन्हें सोनगढ सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद व्यारा सिविल अस्पताल में भेजा गया जहां से अधिक उपचार के लिए नई सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसकी जानकारी खटोदरा पुलिस द्वारा सोनगढ पुलिस को जानकारी दी थी। अब शांतिलाल वसावा वेन्टिलेटर पर अर्ध बेशुद्ध हालत में होने की जानकारी मिली है। अधिक में विधायक चैतरभाई जेल में होने से भाई शांतिलाल मानसिक रूप से डिप्रेशन में आ गया था। जिससे यह कदम उठाया होने की बात परिजनों की ओर से मिली है। जोकि वारदात होने के बाद लोगों ने सोनगढ में चैतर वसावा के भाई होने की बात पता चली तो आप पार्टी के कार्यकर्ताओं भी वह जल्द अच्छे हो जाए ऐसी आशा व्यक्त कि है। अधिक जांच पुलिस ने शुरू की है।

