Monday, October 19, 2026
Homeगुजरातचैंबर द्वारा दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन के साथ बिजनेस विस्तार को लेकर विशेष...

चैंबर द्वारा दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन के साथ बिजनेस विस्तार को लेकर विशेष सत्र आयोजित दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन सूरत और दक्षिण गुजरात के उद्योगपतियों के लिए खाड़ी और अफ्रीकी बाजारों में प्रवेश के लिए उत्तम प्रवेश द्वार: DAFZ के उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन

दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन सूरत और दक्षिण गुजरात के उद्योगपतियों के लिए खाड़ी और अफ्रीकी बाजारों में प्रवेश के लिए उत्तम प्रवेश द्वार: DAFZ के उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन

  • सूरत का स्थानीय उत्पादन अब सीधे वैश्विक मंच पर पहुंचे, यह समय की मांग है: चैंबर अध्यक्ष अशोक जीरावाला
  • 100% विदेशी स्वामित्व, पूर्ण कर-मुक्ति, पूंजी का सरल प्रत्यावर्तन और ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को लेकर उद्योगपतियों के साथ सीधा संवाद

मूकनायक समाचार । सूरत

दी सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) की ‘ग्लोबल कनेक्ट कमेटी’ द्वारा सूरत और दक्षिण गुजरात के उद्योगपतियों को वैश्विक व्यापार से जोड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस नेटवर्क का विस्तार करने के तहत मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को शाम 05:00 बजे चैंबर के ‘समृद्धि’ भवन, मकाईपुल, नानपुरा, सूरत में ‘दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन (DAFZ) के साथ वैश्विक बिजनेस अवसर’ विषय पर एक विशेष संवाद ‘इंटरैक्टिव सेशन ऑन ALTITUDE 2026’ आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सत्र में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रतिष्ठित दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन के उच्च अधिकारियों ने उपस्थित रहकर सूरत के उद्योगपतियों को खाड़ी, अफ्रीका और यूरोपीय बाजारों में बिजनेस विस्तार को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का सर्वोत्तम समय: चैंबर अध्यक्ष अशोक जीरावाला
इस अवसर पर अपने संदेश में चैंबर अध्यक्ष श्री अशोक जीरावाला ने कहा कि, “सूरत टेक्सटाइल, डायमंड, ज्वेलरी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्पादन का पावरहाउस है। अब समय आ गया है कि दक्षिण गुजरात की हमारी MSME इकाइयाँ केवल स्थानीय स्तर तक सीमित न रहकर वैश्विक बाजारों तक सीधे पहुंचें। दुबई विश्व का प्रमुख बिजनेस और ट्रांजिट केंद्र है। दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन (DAFZ) जैसी व्यवस्था सूरत के उद्यमियों को मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और यूरोप तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए सक्षम प्लेटफॉर्म प्रदान करती है। चैंबर सूरत के उद्योगों को ग्लोबल मार्केट में स्थापित करने के लिए लगातार सेतु की भूमिका निभा रहा है।”

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए SGCCI के मानद खजांची श्री अतुल पटेल ने कहा कि, “दुबई विश्व का अग्रणी ट्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स हब है, जहाँ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार विस्तार अत्यंत सुगम बन जाता है। दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन की अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवस्था सूरत के जेम्स एंड ज्वेलरी, टेक्सटाइल और अन्य उत्पादकों के लिए उत्तम अवसर प्रदान करती है। स्थानीय उद्योगपतियों को वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बढ़ाने के लिए इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ लेना चाहिए।”

दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन (DAFZ) द्वारा प्रेजेंटेशन
सत्र के दौरान DAFZ के बिजनेस अकाउंट विभाग के सीनियर लीड श्री मोताजबिल्लाह महमूद एलबेलबीसी ने दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन की बुनियादी सुविधाओं, त्वरित कंपनी पंजीकरण प्रक्रिया और वैश्विक एयर कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद DAFZ (एशिया और अफ्रीका) की असिस्टेंट डायरेक्टर सुश्री विजी विंसेंट पलायूर ने बताया कि DAFZ निवेशकों को 100% विदेशी स्वामित्व, पूंजी और मुनाफे का सरल प्रत्यावर्तन, शून्य प्रतिशत व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट टैक्स राहत के साथ ही अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग सुविधाएं प्रदान करता है। सूरत के उद्योगपति यहाँ अपनी ऑफिस या ट्रेडिंग यूनिट स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस बढ़ा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष प्रश्नोत्तरी सत्र में उपस्थित उद्योगपतियों ने ट्रेडिंग लाइसेंस, कस्टम्स प्रक्रिया, बैंकिंग खातों और वेयरहाउसिंग क्षमता को लेकर DAFZ के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य के बारे में SGCCI ग्लोबल कनेक्ट कमेटी के चेयरमैन श्री देवकिशन मंघाणी ने प्रासंगिक भूमिका रखी और वक्ताओं का परिचय कमेटी के एडवाइजर श्री मनीष माली ने कराया। पूरे कार्यक्रम का संचालन और अंत में आभार प्रदर्शन श्री देवकिशन मंघाणी द्वारा किया गया। इस अवसर पर चैंबर के पदाधिकारी, ग्लोबल कनेक्ट कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments