Thursday, September 3, 2026
HomeUncategorizedसर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की कार्यशाला सह मनोनयन कार्यक्रम में दिखी एकजुटताप्रदेशभर...

सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की कार्यशाला सह मनोनयन कार्यक्रम में दिखी एकजुटताप्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारी एवं समाज प्रमुख, समाज के चहुंमुखी विकास का लिया संकल्प

सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की कार्यशाला सह मनोनयन कार्यक्रम में दिखी एकजुटता
प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारी एवं समाज प्रमुख, समाज के चहुंमुखी विकास का लिया संकल्प

मूकनायक

कमलेश लवहात्रै
छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर। सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला सह मनोनयन कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग संभाग सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रविदास समाज के विभिन्न जाति घटकों के समाज प्रमुखों के साथ सम्माननीय मुख्य अतिथि, आयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला के दौरान समाज के संगठनात्मक विस्तार, आपसी एकता तथा समाज के चहुंमुखी विकास को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय मेहरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश पदाधिकारियों, संभागीय पदाधिकारियों, विभिन्न जिलों से पहुंचे सभी प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, मुख्य अतिथि, आयोजक एवं आयोजन समिति सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मेहरा ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता, संगठन और आपसी सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी समाजजनों से आह्वान किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर सामाजिक उत्थान और विकास के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला सह मनोनयन कार्यक्रम में समाजजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता को नई दिशा दी है। आने वाले समय में सभी के सामूहिक प्रयासों से रविदास समाज को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय मेहरा ने सभी सहयोगियों के प्रति पुनः धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
जय रविदास जी | जय भीम | नमो बुद्धाय | जय गुरुदेव

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments