Thursday, September 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशास्त्री पुल पर मचा हड़कंप, रेलिंग पर चढ़ा युवक—पुलिस और राहगीरों ने...

शास्त्री पुल पर मचा हड़कंप, रेलिंग पर चढ़ा युवक—पुलिस और राहगीरों ने बचाई जान

मूकनायक/ रिपोर्टर अनिकेत निषाद प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। शास्त्री पुल पर बुधवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पुल की बाहरी रेलिंग पर पहुंच गया। युवक को इस स्थिति में देखकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और मौजूद लोगों ने संयम और सूझबूझ से युवक से बातचीत शुरू की और उसे शांत करने का प्रयास किया। इसी दौरान मौका मिलते ही पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने युवक को सुरक्षित तरीके से रेलिंग से हटाकर पुल के अंदर ले लिया।

पुलिस और आम लोगों की तत्परता व समय पर किए गए प्रयासों से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए शास्त्री पुल पर लोगों की भीड़ जमा रही।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments