Thursday, September 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का तेजी से हो रहा विस्तार, राजेश कुमार...

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का तेजी से हो रहा विस्तार, राजेश कुमार बने मंडल महामंत्री

मूकनायक/इंद्रसेन गौतम सब जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के संगठनात्मक विस्तार को लगातार गति मिल रही है इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं मूकनायक समाचार पत्र के जिला ब्यूरो चीफ बस्ती राजेश कुमार को संगठन में मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने राजेश कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राजेश कुमार संगठन द्वारा दिए गए दायित्व और पद की गरिमा को समझते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि राजेश कुमार संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहेंगे तथा पत्रकारों के हितों के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

वहीं नवनियुक्त मंडल महामंत्री राजेश कुमार पत्रकार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह एवं राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

राजेश कुमार ने कहा कि वह संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे और पत्रकारों के हितों तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का हरसंभव प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वह पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

राजेश कुमार ने पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह एवं राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments