Tuesday, October 20, 2026
Homeदिल्लीकरोल बाग के रामकुमार मार्ग में पानी संकट को लेकर राहुल धनक...

करोल बाग के रामकुमार मार्ग में पानी संकट को लेकर राहुल धनक का धरना, सरकार और जल विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट उप संपादक करोलबाग/नईं दिल्ली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित राम कुमार मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बनी पेयजल संकट की समस्या को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा पूर्व विधायक प्रत्याशी राहुल कुमार धनक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन किया प्रदर्शन में महिलाओं और बुजुर्गों ने भी भाग लिया प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए राहुल कुमार धनक ने कहा कि क्षेत्र में एक सप्ताह से अधिक समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है और परिवारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है उनका कहना था कि “हम लोग किस तरह अपना जीवन गुजार रहे हैं यह हम ही जानते हैं।”

राहुल कुमार धनक ने आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले भी जल बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत हुई थी लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया इसके बाद क्षेत्र के निगम पार्षद और विधायक प्रतिनिधि से भी दो दिन पहले चर्चा की गई फिर भी पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी उनका कहना था कि लगातार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि जब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने समस्या का समाधान नहीं किया तो क्षेत्र की जनता को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा राहुल कुमार धनक ने कहा कि उनके साथ क्षेत्र की माताएं, बहनें, युवा और बुजुर्ग सभी इस धरने में शामिल हुए हैं क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे इलाके की समस्या है।

धरने के दौरान राहुल कुमार धनक ने वर्तमान दिल्ली सरकार और पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकारें बदलती रहीं लेकिन पानी जैसी मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो सका प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक नारे भी लगाए और स्थानीय विधायक इमरान हुसैन के खिलाफ भी नाराजगी व्यक्त की राहुल कुमार धनक ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों को लेनी चाहिए लेकिन इस मामले में लोगों को निराशा हाथ लगी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन यदि यहां के नागरिकों को पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़े तो यह गंभीर चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि “जल है तो जीवन है”, लेकिन जब लोगों को समय पर पानी ही उपलब्ध नहीं होगा तो उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ेगा उनका कहना था कि राजधानी के कई इलाके आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली जल बोर्ड के स्थानीय जूनियर इंजीनियर (जेई) भी मौके पर पहुंचे इस दौरान उनकी राहुल कुमार धनक और प्रदर्शनकारियों से काफी देर तक बातचीत और बहस हुई प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं और तत्काल समाधान की मांग की इसके बाद राहुल कुमार धनक ने उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। अधिकारियों से चर्चा के बाद प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि शाम 7 बजे तक क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा और आवश्यक तकनीकी कार्य पूरा कर पानी की व्यवस्था बहाल की जाएगी।

अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों से सड़क पर लगा जाम समाप्त करने की अपील की गई राहुल कुमार धनक ने कहा कि यदि तय समय तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर धरने को और व्यापक रूप दिया जाएगा उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति करना नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों को उनकी मूलभूत सुविधा दिलाना है।

धरने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे महिलाओं ने कहा कि घरों में पानी नहीं आने के कारण सबसे अधिक परेशानी घरेलू कार्यों और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में हो रही है लोगों ने उम्मीद जताई कि जल बोर्ड अपने आश्वासन पर अमल करेगा और लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करेगा ताकि क्षेत्रवासियों को भविष्य में इस प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments