Sunday, November 29, 2026
Homeहरियाणारात्रि में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए करनाल पुलिस अलर्ट, बाजारों व...

रात्रि में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए करनाल पुलिस अलर्ट, बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त और नाकाबंदी अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : एसपी करन गोयल

करनाल, 29 नवंबर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए करनाल पुलिस ने रात्रि के समय विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक करन गोयल, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित पैदल गश्त की जा रही है। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा रही है।रात्रि गश्त और नाकाबंदी का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना है। गश्त के दौरान पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रख रहे हैं, जबकि नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।एसपी करन गोयल ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना करनाल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अपराधियों और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मी आमजन से सीधा संवाद भी स्थापित करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करना है।करनाल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments