
हरियाणा के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त किया शोक
मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत, हरियाणा। बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के 43वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दौरान हरियाणा से पहुंचे 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड बिशम्बर सिंह के पुत्र दिवंगत मनोज कुमार तथा हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के नेता कामरेड हरपाल सिंह रंगा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान दोनों दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता हरियाणा एटक के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड पहल सिंह तंवर ने की, जबकि प्रदेश महासचिव कामरेड अनिल पंवार ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत साथियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रदेश उपमहासचिव हरभजन सिंह संधु, पवन कुमार सैनी एडवोकेट, कुलदीप सिंह, अजय कुमार, सतपाल सरोवा, डॉ. नीलम संधु, आर.एन. सिंह, सतीश कुमार, फूल सिंह इंदौरा, कृष्ण गिरि, सतपाल सिंह, सतपाल सिंह नैन तथा अभय सिंह सहित हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

