Thursday, November 26, 2026
HomeUncategorizedपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई गई...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई गई संवैधानिक मूल्यों की सीख

न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

बिलासपुर, 26 नवंबर 2026। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में संविधान दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात शिक्षक चंद्र कुमार जायसवाल ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।

विद्यालय के प्राचार्य शरद कुमार कैवर्त ने संविधान की मूल भावना और उसमें निहित आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षिका प्रीति यादव ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण, उसकी प्रमुख विशेषताओं तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, प्रश्नोत्तरी एवं महापुरुषों की भूमिका से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और संवैधानिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का समापन संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments