Wednesday, November 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में संविधान दिवस पर त्रिवर्षीय समारोह एवं विशाल भोज का आयोजन...

कानपुर में संविधान दिवस पर त्रिवर्षीय समारोह एवं विशाल भोज का आयोजन 26 नवंबर को

मूकनायक/मीना जिला ब्यूरो चीफ कानपुर/उत्तर प्रदेश

कानपुर। संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. अंबेडकर विकास समिति कानपुर की ओर से 26 नवंबर 2026 गुरुवार को एक दिवसीय समारोह एवं विशाल भोजनदान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास नंबर-1, कल्याणपुर, कानपुर नगर स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क एवं डॉ. अंबेडकर भवन में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। समारोह में संविधान दिवस के महत्व, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों तथा सामाजिक जागरूकता पर विशेष चर्चा होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक राज कुमार जी, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एम. पी. सिंह तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. पृथ्वी पाल और डॉ. आर. पी. सिंह को आमंत्रित किया गया है।

समारोह के दौरान दीप प्रज्वलन, बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही बुद्ध सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी एवं पुरस्कार वितरण का भी आयोजन होगा।

आयोजक समिति ने सभी सहयोगियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments