Tuesday, November 24, 2026
Homeगुजरातजेतपुर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से...

जेतपुर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो शेरनियों की मौत

मूकनायक समाचार । राजकोट

राजकोट जिले के जेतपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुई घटना में ट्रेन की चपेट में आने से दो शेरनियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन को डेढ़ से दो घंटे से अधिक समय के लिए रोक दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी और पूरे मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भावनगर-पोरबंदर पैसेंजर ट्रेन जेतपुर तालुका के वावडी-खीरसरा के बीच से गुजर रही थी, उसी दौरान रेलवे लाइन पर अचानक दो शेरनियां आ जाने से हादसा हुआ, जिसमें दोनों की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से शेरनियों की मौत के बाद राजकोट रेलवे पुलिस, जेतपुर और जूनागढ़ वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए थे। एक साथ दो शेरनियों की मौत से वन्यजीव प्रेमियों में दुख की भावना फैल गई है। पुलिस ने शेरनियों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। शेरनियों की मौत की घटना के बारे में फॉरेस्ट अधिकारी के अनुसार ‘यह हादसा 23 नवंबर की रात 8 बजे हुआ था।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments