मूकनायक समाचार । सूरत
सूरतियों के मनपसंद और वीकेंड में सबसे ज्यादा गुलजार रहने वाले स्थान डुमस सी फेस में अब तक पर्यटकों के लिए प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह फ्री थे। लेकिन अब आने वाले दिनों में यहां घूमने जाने के लिए सूरतियों को जेब ढीली करनी पड़ सकती है। वाटर रिसोर्सेज एंड रिक्रिएशन सेल द्वारा डुमस सी फेस प्रोजेक्ट के जोन-1 में प्रवेश फी और पार्किंग फी की दरें तय करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे शनिवार (21 नवंबर) को हुई सूरत महानगरपालिका की स्थायी समिति की बैठक में प्राथमिक मंजूरी दे दी गई है।
डुमस सी फेस डेवलपमेंट प्रोजेक्ट खुलने के बाद यहां दैनिक क्षमता से भी ज्यादा पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस भीड़ को नियंत्रित करने, पर्यटकों की सुरक्षा बनाए रखने और प्रोजेक्ट के रखरखाव, बिजली बिल और अन्य निभाव खर्च को पूरा करने के लिए टिकट और पार्किंग चार्ज वसूलने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। स्थायी समिति ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। महत्वपूर्ण है कि सामान्य सभा की मंजूरी मिलने के बाद जब तक आर.एफ.पी. के माध्यम से नई एजेंसी की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक ये प्रस्तावित दरें लागू रखने का आयोजन है।
टिकट की दरें भी वसूली जाएंगी, जिसमें 12 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए प्रति दिन रु. 20, 3 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए प्रति दिन रु. 10, वरिष्ठ नागरिकों (65 वर्ष या उससे अधिक) के लिए प्रति दिन रु. 10, 3 वर्ष तक के छोटे बच्चों के लिए प्रवेश पूरी तरह फ्री रहेगा। जबकि पार्किंग की दरें भी वसूली जाएंगी, जिसमें बस और हेवी कमर्शियल व्हीकल के रु. 90, फोर व्हीलर के रु. 30, थ्री व्हीलर वाहन के रु. 25, टू व्हीलर वाहन के रु. 10, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन वालों को मुफ्त पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

