Tuesday, October 20, 2026
Homeहरियाणासमाजसेवी एडवोकेट अफलातून के पिता की पुण्यतिथि पर पहुंचे गोपाल राणा

समाजसेवी एडवोकेट अफलातून के पिता की पुण्यतिथि पर पहुंचे गोपाल राणा

मिलनसार व्यक्तित्व को किया याद, मानवता के प्रति समर्पित बताया

मूकनायक रमेश पोडिया/ मूनक/ करनाल/ हरियाणा

गांव मुनक में समाजसेवी एवं एडवोकेट अफलातून के पिता स्वर्गीय श्री प्रेमचंद की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म क्रिया का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय प्रेमचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं व्यक्तित्व को याद किया।
कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोपाल राणा ने विशेष रूप से शिरकत कर स्वर्गीय प्रेमचंद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद जी सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने अपना जीवन मानवता, सामाजिक भाईचारे और जरूरतमंद लोगों की सेवा के प्रति समर्पित रखा। उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी कि वे हर व्यक्ति के साथ अपनत्व और सम्मान के साथ व्यवहार करते थे।
गोपाल राणा ने कहा कि समाज में ऐसे व्यक्तित्वों का योगदान हमेशा याद रखा जाता है। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और सामाजिक मूल्यों को परिवार एवं समाज आगे बढ़ाने का कार्य करता है।
इस अवसर पर एडवोकेट अफलातून सहित परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, समाजसेवियों तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय प्रेमचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments