Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातओलपाड की महिला के अंगदान से पांच व्यक्तियों को मिला नवजीवन

ओलपाड की महिला के अंगदान से पांच व्यक्तियों को मिला नवजीवन

मूकनायक समाचार । सूरत

ओलपाड के ब्रेईनडेड महिला की किडनी, लीवर और चक्षुओं का दान कर परिजनों के सदस्यों ने मानवता महकाकर नई दिशा बताई है।
ओलपाड के नघोई गांव के मंदिर फलिया निवासी 56 वर्षीय मंजुलाबेन कांतिभाई पटेल दिनांक 1 को दोपहर उनके पति कांतिभाई के साथ टुव्हीलर पर कवास गांव से वापस घर लौट रहे थे उस दौरान भेसाण चौकडी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी टु व्हीलर को टक्कर मार दी। जिसमें मंजुलाबेन को गंभीर चोट लगने से उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। वहां से अन्य अस्पताल में ले जाकर सिटी स्कैन करवाया तो ब्रेईन हेमरेज हुआ था। जिससे डोक्टरों की टीम ने क्रेनियोटोमी कर मगज में जमा हुए खून की गांठ दूर कि थी। दिनांक 3 को डोक्टरों की टीम ने मंजूलाबेन को ब्रेईनडेड घोषित किया। डोनेट लाईप की टीम को इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों को अंगदान के लिए समझाया। परिजनों की संमति से मंजूलाबेन का लीवर और दोनों किडनी अहमदाबाद की अस्पताल के डोक्टरों ने स्वीकार किया। यह दान में मिले लीवर और दोनों किडनी तीन जरूरतमंद मरिजों को अहमदाबाद की अस्पताल में ट्रान्सप्लान्ट किया गया। जबकि चक्षुओं का दान लोकद्रष्टि चक्षु बैंक ने स्वीकार किया। उल्लेखनिय है कि मंजुलाबेन के पति कांतिभाई खेतीवाडी के व्यवसाय के साथ जुडे है। उन्हें संतान में पुत्र जेनीश (उम्र-34) ओफिस में कम्प्युटर ओपरेटर के तौर पर कार्यरत है और पुत्री मोनीकाबेन हिरेनभाई पटेल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments