सिरोही/राजस्थान
सिरोही। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 के सम्बन्ध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।उन्होंने मतपत्र, प्रशिक्षण, मतदान दलों के गठन, आचार संहिता की पालना, कम्यूनिकेशन, मीडिया, रसद, यातायात सहित समस्त प्रभारियों से चर्चा की और आगामी दिनों में अपेक्षित तैयारियों के सम्बन्ध में निर्देशित किया।

