Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातदिव्यांगों के संग सजेगा नवरात्रि का रंग, 11 अक्टूबर को गूंजेगी गरबों...

दिव्यांगों के संग सजेगा नवरात्रि का रंग, 11 अक्टूबर को गूंजेगी गरबों की ताल

मूकनायक समाचार । सूरत

नवरात्रि का पर्व हर किसी के जीवन में उमंग, उत्साह और खुशियों के रंग भरता है। इसी भावना को साकार करते हुए दिव्यांग एकता ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग भाई-बहनों के लिए प्रथम नवरात्रि उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 11 अक्टूबर, रविवार को शाम 5 बजे सिंगणपोर सब्जी मंडी के पास स्थित एस.एम.सी. बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन, कतारगाम, सूरत में गरबों की रमझट सजेगी।
इस अनूठे आयोजन में करीब 300 दिव्यांग भाई-बहन अपने परिवारजनों के साथ गरबा खेलकर नवरात्रि का आनंद उठाएंगे। आयोजन स्थल पर गरबों की ताल और उत्साह के बीच दिव्यांग प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा एवं उत्साह प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन में शामिल होने वाले सभी दिव्यांग गरबा प्रतिभागियों के लिए वापसी उपहार की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं उनके परिवारजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
दिव्यांग भाई-बहनों के चेहरों पर मुस्कान और नवरात्रि की खुशियां बिखेरने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिव्यांग एकता ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति के सदस्य पूरी लगन और मेहनत से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूभाई वी. रबारी ऐठोर के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दिव्यांग भाई-बहनों को उत्सव की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें परिवार के साथ आनंदपूर्वक नवरात्रि मनाने का अवसर प्रदान करेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments