Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातसूरत मनपा डेन्टिस्ट, फिजियोथेरापिस्ट की फिक्स तनख्वाह से करेगा भर्ती, अन्य कोई...

सूरत मनपा डेन्टिस्ट, फिजियोथेरापिस्ट की फिक्स तनख्वाह से करेगा भर्ती, अन्य कोई लाभ नहीं मिलेगा !

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत महानगरपालिका संचालित 50 बेड की मिनी अस्पताल में क्रमवाईज स्वास्थ्यलक्षी सेवा और सुविधाओं में बढोतरी की जा रही है। अब मिनी अस्पताल में डेन्टल और फिजियोथेरापी सेन्टर भी शुरू किया जा रहा है। इसके लिए फिक्स तनख्वाह पर डेन्टिस्ट और फिजियोथेरापीस्ट का चयन किया जायेगा। डेन्टिस्ट टोटल 4 जगहों पर फिक्स तनख्वाह से भर्ती की जाएंगी। सभी को 30 हजार रुपये मासिक तनख्वाह मिलेगी। जबकि फिजियोथेरापिस्ट को मासिक 19 हजार फिक्स तनख्वाह पर नौकरी पर लिया जायेगा। यह सभी भर्ती चोक्कस समय अवधि में करार आधारित रहेंगी व महापालिका के नियमों के अनुसार भर्ती की जायेंगी। इसके अलावा आवेदनकारों को अन्य किसी भी प्रकार के भत्थे या अधिक वित्तीय लाभ चुकाया नहीं जायेगा। यह भर्ती प्रक्रिया द्वारा भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षासूचि (वेईटिंग लिस्ट) भी किया जायेगा। यह जोब के लिए योग्य लायकात वाले उम्मीदवारों को 5 से 14 अक्तूबर के दौरान अनिवार्य ओनलाईन अर्जी करनी होगी। व रजिस्ट्रेशन की नकल अनिवार्यरूप से साथ रखनी होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments