Tuesday, October 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेश9 साल से कुर्सी पर कब्जा, अब खुल रहे भ्रष्टाचार के राज!...

9 साल से कुर्सी पर कब्जा, अब खुल रहे भ्रष्टाचार के राज! पूर्व विधायक ने CMO को फोन कर कहा—पी एन यादव की खोलो पूरी फाइल

मझौवा में कथित अस्पताल संचालन से उगाही तक के आरोप, खुनियांव अस्पताल के पेड़ कटवाकर बेचने का भी गंभीर मामला उठा


  • मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम सिद्धार्थ नगर/ उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। खुनियांव स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बवाल मच गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े अधीक्षक डॉ. पीएन यादव पर गंभीर आरोपों की झड़ी लग गई है। आरोप है कि एक जगह लंबे समय से जमे रहने के दौरान कथित तौर पर नियमों को ताक पर रखकर कई अनियमितताएं की गईं

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को लेकर सीधे CMO को फोन कर डॉ. पीएन यादव के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मौके पर करीब 500 लोगों की मौजूदगी की बात भी सामने आई है

3 साल की नीति, 9 साल की कुर्सी! आखिर किसके दम पर जमे हैं पीएन यादव?

आरोपों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि तबादला नीति के प्रावधानों के बावजूद डॉ. पीएन यादव करीब 9 वर्षों से एक ही क्षेत्र में कैसे जमे हुए हैं? लोगों ने पूरे मामले की जांच कर तैनाती से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की है

मझौवा में कथित अस्पताल, उगाही के आरोप और अब पेड़ बेचने का मामला!

स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मझौवा में कथित रूप से अस्पताल चलवाकर उगाही का काम किया जा रहा है। वहीं खुनियांव अस्पताल परिसर के पेड़ों को कटवाकर बेचने के भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि पेड़ों का कटान हुआ तो इसकी अनुमति किसने दी और उससे जुड़े दस्तावेज कहां हैं?

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पीएन यादव पर लगे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

अब बड़ा सवाल यह है कि CMO इन आरोपों की जांच कराएंगे या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा?

नोट: समाचार में उल्लिखित सभी आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी संबंधित पक्ष का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments