मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट उप संपादक उत्तर प्रदेश बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। अर्जक संघ के तत्वावधान में रविवार 23 अगस्त 2026 को महामना रामस्वरूप वर्मा की जयंती के अवसर पर क्रांति दिवस के रूप में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम सरदार पटेल बाबूराम वर्मा समाजवादी लघु माध्यमिक विद्यालय अमरौली शुमाली बस्ती में आयोजित हुआ कार्यक्रम में वक्ताओं ने रामस्वरूप वर्मा के विचारों और सामाजिक परिवर्तन के उनके प्रयासों को याद करते हुए समाज में समानता और जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश “दो बातें हैं मोटी-मोटी, सबको इज्जत, सबको रोटी” रहा मुख्य अतिथि भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी बैकुण्ठ नाथ भारती रहे विशिष्ट अतिथियों में मौर्य कल्याण समिति बस्ती के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य तथा शोषित समाज दल सिद्धार्थनगर के जिला संयोजक संतराम चौधरी शामिल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक रामफेर वरुण ने की।
सभा को संबोधित करते हुए शैलेंद्र कुमार अंबेडकर ने महामना रामस्वरूप वर्मा के विचारों को सामने रखा उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे महापुरुषों के विचार समाज और देश का भविष्य बेहतर बनाने की दिशा दिखाते हैं रामस्वरूप वर्मा जैसे महापुरुष समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उन्होंने समाज में परिवर्तन की सोच को आगे बढ़ाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि सामाजिक बराबरी, सम्मान और अधिकार की सोच को मजबूत करने के लिए महापुरुषों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी रामस्वरूप वर्मा के विचारों को आगे बढ़ाने और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के आयोजकों में राम सुभग मौर्य, राकेश पटेल, अवधेश कुमार मौर्य, प्रभाकर वर्मा, प्रभाकर पटेल, बृजेश मौर्य, गिरीश चन्द्र चौधरी, जवाहर लाल चौधरी, राम मूर्ति चौधरी और राम सेवक बौद्ध सहित अन्य लोग शामिल रहे।

