Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशअखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का विस्तार किया गया

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का विस्तार किया गया

मूकनायक/ अश्विनी कुमार
डल्हौजी / हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा हिमाचल प्रदेश के विस्तारीकरण की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम जिसमें महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रवि करोसिया वह राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतनसिंह महरौलिया हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में दीपक लाहौर भी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा जी की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा के विभिन्न वाल्मीकि सभाओं के अध्यक्ष वी जिला कांगड़ा की वाल्मीकि सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल जी के साथ मिलकर समीक्षा बैठक ली। बैठक से पहले रवि क्रोशिया की वह रतन सिंह महरौलिया का जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष दीपक लाहौर भी जी द्वारा मां चामुंडा के चरणों में रेस्ट हाउस में समस्त कार्यकर्ताओं सहित भव्य स्वागत किया गया। बैठक में दीपक लाहौर ने संबोधन करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का संगठन के विस्तार का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा की अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का विस्तार लगभग हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करके कर लिया गया है साथ ही आने वाले समय में बचे हुए जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी जाएगी। तत्पश्चात कार्यकारिणी गठन के साथ ही मंडल स्तर पर भी अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष महेंद्र ने प्रभारी रवि करोसिया से एक प्रस्ताव भी रखा जिसमें यह कहा गया कि आज कोई भी व्यक्ति उठकर भगवान वाल्मीकि के प्रति अब शब्दों का प्रयोग करता है जिससे कि वाल्मीकि समाज का मनोबल गिरता है वह एक विरोध की भावना उत्पन्न होती है इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाए जो आपत्तिजनक इतिहास जो बिना किसी प्रमाण के है को हटाने के लिए सकारात्मक तरीके से तथ्यों के साथ केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुति दे व केंद्र सरकार पर दबाव डालें कि सोशल मीडिया व गूगल से इन आपत्तिजनक शब्दों को हटाया जाए। जिस की पूर्ण समाज में एक सौहार्दपूर्ण वातावरण बने। महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राकेश गिल ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले दिनों राजनीतिक पदों पर रहने वाले व्यक्ति भी भगवान वाल्मीकि जी के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं जो एक अनैतिक चीज है अतः इन सभी लोगों को इन चीजों से परहेज करते हुए अपने शब्दों पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि एक बार कह गए शब्द विरोध के चलते कई विचारों को पैदा करते हैं और एक आक्रोश की स्थिति पैदा होती है। इस बैठक में धर्मशाला ओल धर्मशाला कैंट पालमपुर नगरोटा चौकी पालमपुर पालमपुर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments