एस.ई.सी.आर. मजदूर कांग्रेस एवं अपोलो हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 24 नवंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
मूकनायक
दिलीप मैश्राम
बिलासपुर छत्तीसगढ़
रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एस.ई.सी.आर. मजदूर कांग्रेस, बिलासपुर एवं अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एस.ई.सी.आर. मजदूर कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में आयोजित होगा। शिविर में अपोलो हॉस्पिटल के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
डॉ. महेन्द्र प्रसाद सामल – एम.डी., डी.एम., डी.एन.बी. (हृदय रोग), वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ।
डॉ. मंदार गोकाटे – एम.डी., मधुमेह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ तथा जनरल फिजिशियन, अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर।
डॉ. समर्थ शर्मा – एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी।
डॉ. विजयलक्ष्मी – एम.बी.बी.एस., एम.एस., डी.एन.बी. (ओबीजीवाई), एफ.एम.ए.एस., स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ।
डॉ. स्वयं प्रकाश त्रिपाठी – एम.बी.बी.एस., एम.एस. (ऑर्थोपेडिक्स), हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ।
शिविर में हृदय रोग, मधुमेह, पेट एवं पाचन संबंधी बीमारियों, महिलाओं के स्वास्थ्य तथा हड्डी एवं जोड़ से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।
////आयोजकों ने की अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील///
एस.ई.सी.आर. मजदूर कांग्रेस के जोनल प्रेसिडेंट डी. के. स्वाई, जनरल सेक्रेटरी पिताम्बर लक्ष्मीनारायण एवं ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी बी. कृष्ण कुमार ने रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बिलासपुर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए उचित चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकें।
/////शिविर का विवरण///
दिनांक: मंगलवार, 24 नवंबर 2026
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
स्थान: केंद्रीय कार्यालय, एस.ई.सी.आर. मजदूर कांग्रेस, बुधवारी बाजार, बिलासपुर।
आयोजक: एस.ई.सी.आर. मजदूर कांग्रेस, बिलासपुर एवं अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर।
////आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता। आइए, इस निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।////


