Thursday, November 26, 2026
Homeहरियाणाएटक के राष्ट्रीय महाधिवेशन में दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

एटक के राष्ट्रीय महाधिवेशन में दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

मूकनायक/सरिता रानी पानीपत

बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के 43वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के अवसर पर हरियाणा से पहुंचे 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दो दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड बिशम्बर सिंह के पुत्र दिवंगत मनोज कुमार तथा हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के नेता कामरेड हरपाल सिंह रंगा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दोनों दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता हरियाणा एटक के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड पहल सिंह तंवर ने की, जबकि एटक के प्रदेश महासचिव कामरेड अनिल पंवार ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत साथियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश उपमहासचिव हरभजन सिंह संधु, पवन कुमार सैनी एडवोकेट, कुलदीप सिंह, अजय कुमार, सतपाल सरोवा, डॉ. नीलम संधु, आर.एन. सिंह, सतीश कुमार, फूल सिंह इंदौरा, कृष्ण गिरि, सतपाल सिंह, सतपाल सिंह नैन तथा अभय सिंह सहित हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments