पुलिस ने लाखों की शराब के साथ 4 लाख 6 हजार 920 रुपयों का मुद्दामाल जब्त किया
मूकनायक समाचार । सूरत
उत्राण पुलिस ने मोटा वराछा, उपली कोलोनी, बी.टी.एस. के पास पुलिस ने दिनांक 1 अक्टूबर, 2026 रात 8 बजे रेड की थी जिससे पता चला की संदीपभाई आनंदभाई पाडवी बिना पास परमिट की अलग-अलग ब्रान्ड की विदेशी शराब पतरे के शेड तथा पास ही पार्क की गई ह्युन्डाई कार में रखकर बिक्री करता है। पुलिस ने चैक किया तो विदेशी शराब की छोटी बडी प्लास्टिक की और कांच की बोतलों नग 677 मूल्य 2,56,920 रुपये का मुद्दामाल मिलने पर उसने यह कब्जे किया। ह्युन्डाई कार मूल्य 1.50 लाख समेत 4,06,920 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे किया। बिना नंबर प्लेट वाली सफेद कलर की ह्युन्डाई कार मूल्य रूपिया 1.50 लाख समेत टोटल 4,06,920 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे कर लाने वाले धवल बाबुभाई राठोड (निवासी – मोटा वराछा, उपली कोलोनी, सूरत) तथा जगो (जिसका नाम पूर्ण नहीं है) यह दोनों को वोन्टेड घोषित कर दिया है।

