Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातहोटेल - रेस्टोरन्ट के कीचन के लाईव द्रश्य ग्राहक देखे इस तरह...

होटेल – रेस्टोरन्ट के कीचन के लाईव द्रश्य ग्राहक देखे इस तरह की व्यवस्था करने का सूरत मनपा का आदेश

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत में होटेल और रेस्टोरन्ट में खुराक की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए कई सवाल खडे हुए है। सामने आने वाली इस तरह की शिकायतों को लेकर सूरत महानगरपालिका ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अडाजण क्षेत्र में रेस्टोरन्ट के भोजन में से जीव और फूड पोईजनिंग के कारण एक बच्ची की मौत हो जाने की घटना हुई थी। सोशियल मिडिया पर कई बार कोंक्रोच, चूहा व बाल नीकलने का विडियो वाईरल होता रहता है। जिसे ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया गया है। अगर होटेल या रेस्टोरन्ट के मालिक इसकी पालना नहीं करेंगे तो उनका लाईसेन्स सस्पेन्ड कर दिया जायेगा।
म्युनिसिपल के मैडिकल ओफिसर ओफ हेल्थ एन्ड डेजिग्नेटेड ओफिसर द्वारा जारी किए घोषणापत्र के मुताबिक अब शहर की सभी होटेल, रेस्टोरन्ट, ढाबा और कैन्टीन के किचन में सीसी टी.वी. कैमरा लगाना अनिवार्य हो गया है। इतना ही नहीं यह कैमरे का लाईव प्रसारण काउन्टर पर रखे गए टी.वी. या स्क्रीन पर ग्राहकों को स्पष्ट दिखाई दे इस तरह अलग से व्यवस्था संचालकों को खडी करनी होगी। ग्राहको अगर चाहे तो लाईव फूटेज भी प्राप्त कर सकते है, जिससे खुराक या वातावरण में किस तरह खुराक बन रहा है और किचन में स्वच्छता है या नहीं यह प्रत्यक्ष रूप से देख सके।
घोषणापत्र की अगर पालना नहीं करना या किचन का लाईव स्क्रीनिंग नहीं दिखाने वाले युनिटों के सामने केवल नोटिस ही नहीं किन्तु उनका फूड लाईसेन्स सस्पेन्ड करने तक की कडी कानूनी कार्रवाई कि जायेंगी। विभाग के यह फैसले से होटेल संचालको पर किचन की स्वच्छता और पारदर्शकता रखने की सीधी ही जिम्मेदारी आ गई है, खास कर खुराक में में से आपत्तिजनक चीज वस्तुओं मिलने के आरोपों के बीच अब ग्राहकों को किचन लाईव देखने की सुविधा प्राप्त होगी जिससे खाद्य स्वच्छता की शिकायतों में पारदर्शिता लाई जायेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments