मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत समस्त जैन समाज के उपलक्ष्य में दिनांक 2 अक्टूबर गांधी जयंति के दिन कत्लखाने में ले भेजने वाले पशुओं को बचाने के लिए अहिंसा रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली में सनातन धर्मीयों, संतो, महंतो, साधुओ, साध्वीजीओ, महासतीजीओ और पशुप्रेमियों, जीवदया प्रेमियों को हिस्सा लेने का आहवान किया गया है। यह रैली पार्ले पोईन्ट के सरगम शोपिंग सेन्टर से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे नीकलकर उमरा होकर अठवालाईन्स कलेक्टर कचहरी पहुंचकर अबोल पशुओं के लिए ज्ञापन देंगे। यह रैली किसी का विरोध करने के लिए नहीं है केवल अबोल पशुओं के लिए है, जिसे अवैध रूप से कत्लखाने भेजते है उसे बचाने के लिए है।

