मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर छत्तीसगढ़
////महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयु .सविता बौद्ध की अध्यक्षता में होगा संपन्न,////
////भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर होगा धम्म संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक एकजुटता का संदेश////
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को छत्तीसगढ़ में व्यापक और संगठित स्वरूप देने के उद्देश्य से महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति, छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक 13/10/26 को पंचशील भारती बिहार टिकरापारा बिलासपुर में शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी।
। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आकाश लामा का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में आंदोलन के विस्तार, संगठन की मजबूती, नए सदस्यों को जोड़ने तथा विभिन्न सामाजिक एवं बौद्ध संगठनों के सहयोग से आंदोलन को जनव्यापी बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी।
समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक शाम 4 बजे से 5 बजे तक टिकरापारा स्थित पंचशील बुद्ध विहार में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आयुष्मति सविता बौद्ध करेंगी। इसमें प्रदेश एवं जिला समिति के पदाधिकारी, आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता तथा अन्य सहयोगी शामिल होंगे।
////महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन रहेगा केंद्र में////
बैठक का प्रमुख उद्देश्य महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों तक पहुंचाना और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना है। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं तथा धम्म अनुयायियों को आंदोलन से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
आंदोलन के अंतर्गत बी.टी. एक्ट, 1949 को निरस्त करने तथा बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार के प्रबंधन और धार्मिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
समिति का प्रयास है कि इन विषयों पर व्यापक जनजागरण करते हुए आंदोलन को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से आगे बढ़ाया जाए।
समिति का मानना है कि सामाजिक एकजुटता, बौद्ध समाज की सक्रिय भागीदारी और विभिन्न संगठनों के समन्वय से आंदोलन को नई मजबूती मिल सकती है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
///धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर विशेष आयोजन, डॉ. आकाश लामा होंगे मुख्य अतिथि///
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आकाश लामा मंगलवार शाम धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
भारतीय बौद्ध महासभा, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्कूल, मगरपारा, बिलासपुर में शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियों के साथ धम्म संबोधन होगा।
आयोजन का उद्देश्य बुद्ध के धम्म, सामाजिक समता, शिक्षा, बंधुत्व और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस आयोजन में महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता भी विशेष महत्व रखेगी।
//// बौद्ध समाज के प्रमुख पदाधिकारी होंगे शामिल///
आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय ट्रस्टी चेयरमैन आयु चन्द्रबोधि पाटिल करेंगे। अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी आयु इंजीनियर धम्म रतन सोमकुवर करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में आयु बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (आईएएस), भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय महासचिव आयु शंकर राव डेंगरे, ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम के छत्तीसगढ़ प्रभारी भंते धम्म तप, भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आयु भोजराज गौरखेड़े तथा महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति छत्तीसगढ़ से जुड़ी आयु सविता बौद्ध संकल्पी सहित अन्य प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
कार्यक्रम के समापन के बाद भोजनदान की व्यवस्था भी रखी गई है। आयोजकों ने सभी उपासक-उपासिकाओं एवं धम्म अनुयायियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और सफेद वस्त्र धारण कर आने की अपील की है।
पत्रकारों से भी करेंगे चर्चा
पंचशील बुद्ध विहार में आयोजित बैठक के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आकाश लामा द्वारा पत्रकारों से चर्चा किए जाने की भी जानकारी दी गई है। इस दौरान महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के उद्देश्य, छत्तीसगढ़ में संगठन की भूमिका, आंदोलन की भावी रणनीति तथा आगामी कार्यक्रमों पर विचार साझा किए जा सकते हैं।
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष शीतल रामटेक ने आंदोलन से जुड़े पदाधिकारियों एवं साथियों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। वहीं भारतीय बौद्ध महासभा, जिला शाखा बिलासपुर के जिला अध्यक्ष राजेश हुमने तथा समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के आयोजन में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
बिलासपुर में आयोजित होने वाली ये दोनों गतिविधियां बौद्ध समाज के संगठनात्मक समन्वय, धम्म के प्रचार-प्रसार और सामाजिक जागरूकता के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। विशेष रूप से महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति की बैठक से छत्तीसगढ़ में आंदोलन के विस्तार, नए सामाजिक सहयोग और आगामी कार्यक्रमों को लेकर नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
बिलासपुर में महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को मिलेगी नई दिशा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आकाश लामा का होगा स्वागत