ऋषि कुमार राऊत की आकस्मिक मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर, परिजन सदमे में
मूकनायक समाचार —/ सत्यशील गोंडाने / बालाघाट (मध्यप्रदेश)
वारासिवनी /रामपायली। रामपायली वार्ड नं 03 में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। अमित राऊत के ज्येष्ठ सुपुत्र 7 वर्षीय ऋषि कुमार राऊत की नदी में डूबने से आकस्मिक मौत हो गई।
मासूम के डूबने की खबर मिलते ही रामपायली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सात वर्ष की छोटी-सी उम्र में ऋषि का इस तरह दुनिया से चले जाना बेहद मार्मिक है। जिस घर में उसकी चंचल आवाज गूंजती थी, वहां अब मातम पसरा है।
घटना की सूचना के बाद संबंधित पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

