Tuesday, October 20, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशएसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला में 45 पदों के लिए साक्षात्कार 06 अक्टूबर...

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला में 45 पदों के लिए साक्षात्कार 06 अक्टूबर को

मूकनायक, सीताराम भाटिया कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला, 01 अक्टूबर :  एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला ने महिला व पुरूष फाइनेंस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिज़नेस एसोसिएट और यूनिट मेनेजर के 45 पदों के लिए साक्षात्कार 06 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, श्याम नगर, धर्मशाला, यूको बैंक में होंगे।

                यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 25 से 60 वर्ष की आयु के बीच बारहवीं पास व ग्रेजुएट व्यक्ति इन पदों के लिए पात्र होंगे, जिन्हें 30,000 से 35,000 रूपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।

                इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र के मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी और यदि संभव हो अनुभव प्रमाण-पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।  अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नं-01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments