Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातचौटाबाजार की अस्पताल में डेन्गु के उपचार के दौरान बच्चे की मौत

चौटाबाजार की अस्पताल में डेन्गु के उपचार के दौरान बच्चे की मौत

मूकनायक समाचार । सूरत

रामपुरा निवासी 11 वर्षीय बच्चे को डेन्गु होने पर उनका उपचार चौटाबाजार की निजी अस्पताल में हो रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डोक्टर और स्टाफ की लापरवाही जिम्मेदार होने का आरोप परिजनों ने लगाया।
रामपुरा अलसफा अपार्टमेन्ट निवासी 11 वर्षीय मोहम्मद जेद जाहिर मलिक को थोडे दिन पूर्व बुखार आ रहा था और दस्त हो गया था। दिनांक 30वीं को उन्हें चौटाबाजार की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रिपोर्ट करवाने पर डेन्गु पोजिटिव होने की जानकारी मिली। शनिवार रात उन्हें अधिक उपचार के लिए अन्य निजी अस्पताल में ले गए जहां उपस्थित डोक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के कारण परिजनों में भारी आक्रोश भडक उठा। यह देखते हुए नई सिविल अस्पताल में बच्चे की फोरेन्सिक पोष्टमार्टम किया गया। बच्चे के परिजनों के सदस्यों ने बताया कि चौटा बाजार में स्नेह क्लिनिक और बच्चों की अस्पताल में डो. गिरीश देसाई के पास उपचार के लिए ले गए। शनिवार रात उन्हें पेट में काफी दर्द होने लगा। जिससे वहां की नर्स ने उन्हें इन्जेक्शन लगाया था। इसके बाद उन्हें चार से पांच बार दस्त हुआ।अस्पताल के डोक्टर और स्टाफ ने योग्य उपचार नहीं कर के लापरवाही बरतने से बच्चे की मौत हो गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments