Tuesday, October 20, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन की अनीता लव्हात्रे ने...

कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन की अनीता लव्हात्रे ने की कड़ी निंदा, गिरफ्तारी की मांग

बिलासपुर।

कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों द्वारा प्रवेश कर नारेबाजी किए जाने की घटना पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता लव्हात्रे ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित भाजपा महिला नेत्रियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी भी राजनीतिक दल के कार्यालय में प्रवेश कर इस तरह का प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।
अनीता लव्हात्रे ने आरोप लगाया कि भाजपा की महिला नेत्रियों द्वारा कांग्रेस भवन के अंदर घुसकर नारेबाजी करना भाजपा की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठा रही है और इस विषय पर जनता के बीच अपनी बात रख रही है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन के दौरान मर्यादाओं का उल्लंघन करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन किसी पार्टी के कार्यालय में घुसकर हंगामा करना और नारेबाजी करना स्वीकार्य नहीं हो सकता। राजनीतिक मतभेदों को लोकतांत्रिक तरीके से सुलझाया जाना चाहिए, न कि ऐसे कदम उठाकर राजनीतिक माहौल को तनावपूर्ण बनाया जाना चाहिए।
अनीता लवहात्रै ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो महिला कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी तथा किसी भी राजनीतिक दल द्वारा इन मर्यादाओं का उल्लंघन किए जाने का विरोध करेगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments