मऊ जिले के जाने-माने शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. रामविलास भारती का 26 सितंबर 2026 को दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह संस्कृति मंत्रालय के प्रशिक्षण कार्यक्रम CCRT के सिलसिले में दिल्ली गए थे, जहां अचानक उनका निधन हो गया। 29 सितंबर को दोहरीघाट मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान अपने प्रिय शिक्षक को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रो पड़े।
ग्राम माछिल (जमीन माछिल), घोसी निवासी डॉ. भारती पूर्व माध्यमिक विद्यालय, धरौली में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने निजी प्रयासों और संसाधनों से सरकारी स्कूल की तस्वीर बदल दी थी। विद्यालय में ISRO जैसी लैब स्थापित कराकर उसे स्मार्ट स्कूल का स्वरूप दिया।शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका था। उन्हें राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। डॉ. रामविलास भारती का जाना शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

