Thursday, September 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनैनी की काशीराम कॉलोनी में मिला शव, मोमिन के रूप में हुई...

नैनी की काशीराम कॉलोनी में मिला शव, मोमिन के रूप में हुई पहचान

मूकनायक/ रिपोर्टर अनिकेत निषाद प्रयागराज/उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोमिन के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि मोमिन गजिया का निवासी था।

शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

फिलहाल मोमिन की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments