Thursday, September 3, 2026
Homeगुजरातअमरोली में जीवन ज्योत ट्रस्ट संचालित जे.जेड. शाह आर्ट्स एन्ड एच.पी. देसाई...

अमरोली में जीवन ज्योत ट्रस्ट संचालित जे.जेड. शाह आर्ट्स एन्ड एच.पी. देसाई कोमर्स कोलेज में राष्ट्रीय खेलकूद दिवस मनाया

मूकनायक / उपसंपादक गुजरात
राम लखन सहानी

जीवन ज्योत ट्रस्ट संचालित जे. जेड. शाह आर्ट्स एन्ड एच.पी. देसाई कोमर्स कोलेज में कोलेज के इन्चार्ज आचार्य डो. सेजल देसाई के मार्गदर्शन में भारतीय होकी के जादुगर मेजर ध्यानचंदजी की जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेलकूद दिवस मनाया गया। शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के चलते युवा पीढी में जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। 29 अगस्त, शनिवार, 2026 को विभिन्न रोमांचक खेलों का स्पर्धात्मक आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, दोरडा खिंच, लींबु चमची, कोथला कूद, संगीत खुरशी और क्रिकेट जैसी परंपरागत तथा लोकप्रिय खेलों में कोलेज के 380 से अधिक छात्रों ने अपना खेलकूद का प्रदर्शन किया। दिनांक 30 अगस्त रविवार को सन्डेज ओन सायक्लिंग कार्यक्रम भी विशेष रूप से आयोजित हुआ। जिसमें छात्रों ने सायक्लिंग द्वारा स्वास्थ्य जगृति लाने का संदेश दिया। कोलेज परिसर में खेलकूद दिन मनाने को लेकर बच्चों में उत्साह देखने मिला।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments