मूकनायक रमेश पोडिया/निसिंग/करनाल/हरियाणा
रिद्धम वैली पब्लिक स्कूल मोहड़ी – जागीर में ब्रह्माकुमारी संस्थान एवं भारत सरकार के ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज रिद्धम वैली पब्लिक स्कूल मोहड़ी-जागीर , करनाल में ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी संस्थान एवं भारत सरकार की मुहिम
‘नशा मुक्त विकसित भारत’
के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहन रीना दीदी , बहन इशा दीदी व राजेंद्र भाई मंजूरा द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने अनेक प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार नशा न केवल व्यक्ति के शरीर और मन को खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार और राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। ब्रह्मकुमारी रीना दीदी ने बताया कि किस प्रकार एक गाँव में एक छोटी बच्ची ने अपने पापा को कहा कि अगर आप मेरे से प्यार करते है तो आपको मेरे लिए नशा छोड़ना पड़ेगा तो पापा ने अपनी नन्ही सी बच्ची के लिए शराब व अन्य नशे की लत से दूर कर लिया। हम सबका थोड़ा – सा प्रयास अपने व दूसरों की जिन्दगी बचा सकता है।
ब्रह्मकुमारी इशा दीदी व राजेंद्र भाई मंजूरा ने वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती ‘सोशल मीडिया की लत’ पर चर्चा की। इशा दीदी ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग एक बुरी लत बन चुका है , जिसका शिकार आज हर घर का बच्चा हो रहा है। इससे एकाग्रता में कमी , आंखों पर बुरा असर , नींद न आना और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इससे बचने के लिए विद्यार्थियों को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए कि पढ़ाई और खेल-कूद को अधिक महत्व दें , मेडिटेशन का अभ्यास करें , अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार ने ब्रह्माकुमारी बहनों व राजेंद्र भाई मंजूरा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में अत्यंत सहायक हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इन बातों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्राचार्य ने अतिथियों को सप्रेम भेंट पौधे दिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशा मुक्त और स्वस्थ भारत बनाने की शपथ ली। इस जागरूकता अभियान में प्रबंधक महोदय रामदत्त शर्मा , राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राहुल 24 , प्रियंका अन्य अध्यापक गण व सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहें ।

