मूकनायक समाचार । सूरत
भारत यात्रा भव्य स्वागत एवं पारिवारिक मिलन समारोह के चलते शाहू तैली विकास ट्रस्ट एवं भारतीय तैलीक शाहू राठौर महासभा नई दिल्ली के तत्त्वावधान में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम 21 अक्तूबर, बुधवार को सुबह 10 बजे से सूरत के सरदार वल्लभभाई पटेल एस.वी.एन.आई.टी. गेस्ट हाउस इच्छानाथ, डुमस रोड पीपलोद में आयोजित होने जा रहा है। रविवार को एसवीएनआईटी गेस्ट हाउस के कान्फ्रेन्स होल में आयोजित समाज की बैठक में भारतीय तैली शाहू राठौर महासभा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य शाहू तैली विकास ट्रस्ट सूरत के डोक्टर श्री नारायण शाहू के प्रयास से समाज के महिला तथा जिम्मेदार सदस्यों की एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में चर्चा विचारणा की गई। इस बैठक में शाहू तैली ट्रस्ट सूरत के अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, महिला अध्यक्ष रूबीना अशोक आनंद, बबलु शाहूजी, प्रमोद, अजय, विजय, दिनेश तथा अन्य गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहकर आगामी 21 अक्तूबर को होने वाले भव्य दिव्य भारत यात्रा स्वागत एवं पारिवारिक मिलन समारोह के बारे में विस्तृत चर्चा विचारणा करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन-मन, धन से सहयोग देने की कटिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। समाज के इन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपील की है कि 21 अक्तूबर, बुधवार को सभी को समय पर उपस्थित रहने के लिए अनुरोध किया है। कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय तैली शाहू राठौर महा सभा के सम्मानिय एस.पी. गुप्ता के सूचारु संचालन के चलते यह कार्यक्रम भव्यातिभव्य तरीके से आयोजित होने जा रहा है। महाराष्ट्र से आयोजित की गई यह यात्रा संघ प्रदेश दिव-दमण के बाद सूरत में 20 तारीख को आयेगी और 21 तारीख को यात्रा का भव्य स्वागत एवं पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित होगा।

