मूकनायक/गुलाबचन्द जीनगर
मण्डार/सिरोही/राजस्थान
मण्डार। (सिरोही) आज नगर पालिका मंडार के चेयरमैन प्रागाराम कोली, उप चेयरमैन थानाराम पुरोहित एवं अधिशासी अधिकारी (E.O.) संजय कुमार कोली ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं का जायजा लिया। पार्षदो के साथ मौके पर पहुंचकर आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही, अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं उचित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि नगर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। आगे भी सभी वार्डों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कोई भी समस्या अनदेखी न रहे। जनसमस्याओं का समाधान और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नगर पालिका की प्राथमिकता है।

