Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातसारोली में कपड़ा व्यापारी के साथ करोडों की धोखाधड़ी; 2 ठग के...

सारोली में कपड़ा व्यापारी के साथ करोडों की धोखाधड़ी; 2 ठग के खिलाफ कार्रवाई

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत स्थित सारोली टेक्सटाइल मार्केट विस्तार में व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कपड़े के एक व्यापारी के साथ सुनियोजित साजिश कर 1.24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का कपड़ा हड़प कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को सारोली पुलिस ने कुछ ही दिनों में पकड़ लिया।
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ललितकिशन साढ़ और रामशरण यादव ने टेक्सटाइल मार्केट में व्यापारियों को फंसाने के लिए एक जानी-पहचानी लेकिन खतरनाक तरकीब अपनाई थी। शुरुआत में आरोपी पीड़ित व्यापारी से छोटे पैमाने पर कपड़े का स्टॉक खरीदते थे और उसका भुगतान नियत समय पर नकद या बैंक के जरिये चुका देते थे।
लगातार समय पर भुगतान करके आरोपियों ने व्यापारी का अटूट विश्वास जीत लेते थे, इसके बाद व्यापारी उन पर बिना किसी शक के बड़ा माल उधार देने के लिए तैयार हो जाते थे। पर्याप्त भरोसा बन जाने के बाद आरोपियों ने एक साथ 1,24,00,000 रुपये (एक करोड़ चौबीस लाख) से अधिक मूल्य का कपड़ा उधार खरीदा। माल की डिलीवरी लेने के बाद उन्होंने तय समय पर भुगतान नहीं किया और दुकानें बंद कर तथा मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गए।
समय बीत जाने के बाद भी पैसे न मिलने और खरीदारों के गायब हो जाने पर व्यापारी को एहसास हुआ कि उसके साथ करोड़ों की ठगी हुई है। व्यापारी की शिकायत के आधार पर सारोली पुलिस ने धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज कर तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस ने कम समय में जाल बिछाकर दोनों मुख्य आरोपियों ललितकिशन साढ़ और रामशरण यादव को दबोच लिया। इन दोनों ठगों ने पहले अन्य व्यापारियों के साथ भी इस तरह की धोखाधड़ी की है या नहीं और हड़पा गया कपड़े का स्टॉक कहां ठिकाने लगाया है, इस दिशा में सारोली पुलिस ने रिमांड लेकर गहन जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments