Tuesday, October 20, 2026
Homeनई दिल्लीआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद बनाए गए...

आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली/लखनऊ। प्रतापगघढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि देवेन्द्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस विधायक दल की नेता रह चुकीं आराधना मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। जबकि इमरान मसूद सहारनपुर से लोकसभा सांसद हैं, वह पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

वही इसको लेकर अजय राय ने कहा मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देने के लिए मैं नेता प्रति पक्ष जी एवं कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जीवनभर आभारी रहूँगा। लड़ाई अभी भी जारी है। नए अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

कौशल किशोर
कौशल किशोरhttp://www.mooknayaknews.com
कौशल किशोर मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में Mooknayak में जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ व न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत कौशल को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 6 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कौशल अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments