Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातमोटा वराछा में ए.आर. मोल में सरेआम युवती के साथ घिनौनी हरकत...

मोटा वराछा में ए.आर. मोल में सरेआम युवती के साथ घिनौनी हरकत करने वाला गिरफ्तार

मूकनायक समाचार । सूरत

मोटा वराछा के ए.आर. मोल में सरेआम युती को देखकर प्राईवेट पार्ट दिखाकर घिनौनी हरकत करने का विडियो वायरल हो जाने से उत्राण पुलिस दौडती हो गई। पुलिस ने सार्वजनिक अश्लील हरकत करने वाले मनोविकृत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
मोटा वराछा के ए.आर. मोल में आने वाली ओफिस में नौकरी करती 22 वर्षीय राजकोट की युवती परसू दोपहर भोजन के बाद लोबी में घूम रही थी। इस दौरान एक युवक पीछे से आया और मैडम 237 क्रमांक की ओफिस कहां पर है ऐसा पूछने पर युवती ने कहा पीछे की लाईन में है। किन्तु इस दौरान युवक ने पेन्ट की चैईन खोलकर प्राईवेट पार्ट दिखाकर गंदे ईशारे किये। जिससे युवती डरकर और भागकर अपनी ओफिस में गई और स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जिससे उनके सहकर्मियों लोबी में दौड आए किन्तु तब तक युवक फरार हो गया था। जोकि इस मामले का विडियो वायरल हो जाने से पुलिस ने इस संदर्भ की गंभीरता को देखते हुए जांच कर सरेआम गंदा इशारा करने वाले ग्राफिक्स डिजाईनर भौतिक रमेश वाघेला (उम्र-20, निवासी-श्रीनाथजी द्वार सोसायटी, सीतानगर चौकडी, पूणा) को गिरफ्तार किया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments