मूकनायक समाचार । सूरत
पत्नी के साथ विडियो कोल पर बातचीत करने के बाद किसी बात को लेकर छापराभाठा क्षेत्र में पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमरोली छापराभाठा में आने वाली गायत्री नगर में 32 वर्षीय युवान सत्यबान नीलाचंद बहेरा एम्ब्रोईडरी के कारखाने में कार्यरत था और भाई के साथ रहता था। उनकी पत्नी वतन में रहती थी। सत्यबान पत्नी के साथ विडियो कोल से बातचीत कर रहा था। उस दौरान पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगडा हो गया। जिससे गुस्से में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तत्काल पत्नी ने दियर को इस घटना की जानकारी दी। सत्यबान को उपचार के लिए स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया किन्तु तबीबों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अमरोली पुलिस ने अधिक जांच शुरू की है।

