Tuesday, October 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने SIR कराकर देश को घुमराह करके बंगाल और बिहार का...

भाजपा ने SIR कराकर देश को घुमराह करके बंगाल और बिहार का चुनाव जीत लिया लेकिन अब नही

दिल्ली। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज हुई INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा,लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सब एकजुट हुए हैं और जो कुर्बानी देनी पड़ेगी वो हम लोग देंगे। इस लड़ाई को लड़ेंगे और देश के लोकतंत्र को बचाएंगे। भाजपा के लोग इसको खत्म करना चाहते हैं। ज्ञानेश कुमार एक नमूना है। इस नमूने को बचाने के लिए कानूनें बदली गई हैं। पहला कानून बदला गया कि आजीवन इन पर कार्रवाई नहीं हो सकती, गिरफ्तारी नहीं हो सकती। चाहे पद पर रहें या ना रहें।जिस प्रकार से देश का माहौल इन लोगों ने बिगाड़ा है, कुछ काम नहीं किया लेकिन वोट चोरी करके सत्ता में बने रहे।

उन्होंने आगे कहा, SIR का परीक्षण बिहार से किया गया उसके बाद पूरे देश में लागू कर दिया गया। हम मांग करते हैं कि बंगाल और बिहार में पुनः चुनाव होना चाहिए। बिहार और बंगाल में फर्जीवाड़े का चुनाव था और हम लोग शुरू से चाहते हैं कि बैलेट पेपर पर चुनाव हो। जिससे कि लोकतंत्र में लोगों के द्वारा चुनी हुई सरकार का राज हो ना कि EVM से वोट चोरी करकेे भ्रष्टाचारीयों की सरकार देश की सम्पत्ति पूँजीपतियों के हाँथों में बेंच कर देश के मतदाताओं को इनका गुलाम बना दे ।

कौशल किशोर
कौशल किशोरhttp://www.mooknayaknews.com
कौशल किशोर मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में Mooknayak में जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ व न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत कौशल को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 6 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले कौशल अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments