मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत में टेक्स्टाईल कारखानेदारों और कारीगरो के बीच तनख्वाह बढाने मुद्दे चल रहे आक्रोश ने नया मोड लिया है। अमरोली स्थित अंजनी ईन्डस्ट्रीज विभाग – 3 में सोमवार देर रात दो शख्स लूम्स की फैक्ट्री में घूस गए और कारीगरों को कहा फेक्ट्री बंद कर दो नहीं तो जान से मार डालेंगे ऐसी धमकी देकर जबरन युनिटों बंद करा दीए। घटना सीसी टी.वी. कैमरे में कैद हो जाने पर अमरोली पुलिस ने कुछ घण्टों में ही जांच शुरू कर उडिशा के दो युवकों को दबोच लिया। त्यौहार के दिनों में हुई इस घटना के कारण टेक्स्टाईल हब में चिंता का माहौल छा गया।
मोटा वराछा स्थित सांई हाईट्स निवासी अंजनी ईन्डस्ट्रीज में श्याम सुंदर टेक्सटाईल नामक लूम्स युनिट चलाने वाले भाविक कालुभाई पालडीया ने अमरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। भाविकभाई गत 28 सितम्बर को सुबह फैक्ट्री में पहुंचे तब बगल के युनिट के संचालक हिमांशुभाई जरीवाला ने रात के दौरान अज्ञात शख्सों द्वारा हुई बवाल की जानकारी दी थी। इसके बाद सीसी टी.वी. फूटेज जांचने पर करीब रात 12.55 बजे दो युवकों फैक्ट्री में प्रवेश कर रहे नजर आए। उन्होंने नाईट शिफ्ट में कार्य करने वाले कारीगर सोनु को धमकाकर लूम्स मशीनों तत्काल बंद करने का कहा।
यह दोनों असामाजिक तत्त्वो केवल एक फैक्ट्री तक नहीं रुके किन्तु श्याम सुंदर टेक्सटाईल में धमकी देने के बाद वह बगल में आने वाले परम संजयभाई बोदरा के खाते में भी घूस गए। जहां उपस्थित कारीगरों को काम बंद नहीं करेंगे तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी देकर आतंक मचाया। कारीगरों में भगदड मच गई और डर का माहौल पैदा कर दोनों रात्रि के अंधेरे में फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री के संचालको ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज और जानकारी देने वालों की मदद से कार्य तेज कर कार्रवाई शुरू की है। इसमें टुल्लु बाउरी प्रधान (उम्र-28, निवासी-रंगनगर, अमरोली, मूलतः बात्रापुरी, जि.गंजाम, ओडिशा) और नारायण जुरीया बहेरा (उम्र-38, निवासी-सांईकृपा मेस, अंजनी ईन्डस्ट्रीयल एस्टेट, अमरोली, मूलतः कचाखंडी, जि.गंजाम, ओडिशा) को दबोच लिया। यह युवकों किसी जूथ से जुडे या संगठन के बाहर की नेतागीरी के इशारे उद्योगों में अशांति फैलाने का कार्य कर रहे है या नहीं इस दिशा में जांच करने के लिए पुलिस ने रिमान्ड प्राप्त कर पूछताछ करेंगे।

