Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातचीन-होंगकोंग की टूर के नाम पर व्यापारी समेत छ के साथ 5.50...

चीन-होंगकोंग की टूर के नाम पर व्यापारी समेत छ के साथ 5.50 लाख रुपयों की धोखाधडी

मूकनायक समाचार । सूरत

इन्स्टाग्राम के जरिये चेलेन्जर टूर एन्ड ट्रावेलर्स के संचालक ने उधना दरवाजा ए.सी. व्यापारी और उनके पांच मित्रों को चाईना-होंगकोंग में होटल बुकिंग समेत की एडवान्स राशि लेने के बाद बुकिंग नहीं करवाकर रूपये 5.50 लाख की धोखाधडी करने का मामला उमरा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।
उधना दरवाजा स्थित सेन्ट्रल ए.सी. बिक्री और रिपेरिंग का कारोबार करने वाले राघवेन्द्रसिंह गजेन्द्रसिंह पुवार (उम्र-30, निवासी क्रिष्नाधाम सोसायटी, पीपलोद) का नवम्बर, 2024 में इन्स्टाग्राम उपर चेलेन्जर टुर्स एन्ड ट्रावेलर्स का विज्ञापन देखकर अभिषेक जीतेन्द्रकुमार ठक्कर का टेलिफोनिक संपर्क किया था। परिवार के साथ दमण घुमने जाने के लिए अभिषेक के द्वारा होटेल का बुकिंग करवाया था और इसके बाद मित्र उत्कर्ष गोयेल, आदित्य वर्मा, धवल सावज, यशपाल मलिक और हिमांशु पुरोहित के साथ कोन्टोनफेर के लिए चाईना-होंगकोंग जाने के लिए अभिषेक का संपर्क किया था। होटल बुकिंग, फ्लाईट टिकट, विजा समेत व्यक्ति के हिसाब से 1.29 लाख रुपये समेत 7.75 लाख रुपये अभिषेक को ओनलाईन दिए। किन्तु वाउचर की जांच की तो पता चला कि होटेल बुकिंग हुई नहीं थी। जिससे राघवेन्द्र और उनके मित्रों ने चाईना-होंगकोंग जाने का केन्सल कर अभिषेक ने केवल 2.25 लाख वापस लौटा दिए जबकि शेष रुपये 5.50 लाख देने के वादे करता रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments