मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत के वेसु क्षेत्र की भगवान महावीर कोलेज के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम अंतर्गत कोलेज के बाहर भव्य स्टेज और मंडप तैयार करने का कार्य पूरजोश में चल रही थी। बुधवार आयोजित कोलेज के कारोबारी सदस्य की विज्ञापन के लिए रात्रि के दौरान स्टेज लगाया जा रहा था उस दौरान दुर्घटना हुई। रोड पर कार चलाने वाला शीख रहे एक कार चालक ने स्टियरिंग पर का काबू गंवाकर सीधे ही तैयार हो रहे मंडप और स्टेज को टक्कर मार दी, जिस कारण समग्र स्टेज धराशायी हो गया।
कार की टक्कर इतनी तेज थी कि मंडप तैयार कर रहे तीन कामदारों व स्थल पर उपस्थित एक एबीवीपी के कार्यकर्ता को सामान्य चोट पहुंची थी। यह दुर्घटना में स्टेज को काफी नुकशान हुआ था। साथ ही कार को भी भारी नुकशान हुआ था। हुई दुर्घटना के दौरान आस-पडौश के लोगों में भगदड मच गई और लोग मदद के लिए दौड गए और घायल लोगों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका प्रारंभिक उपचार किया जा रहा है।
घटना में आक्रोशित लोगों और कार्यकर्ताओं ने कारचालक और उनके साथीदार को पकड लिया और स्थल पर ही मैथीपाक चखाया। प्राथमिक जांच में कार चालक रोड पर कार चलाना शीख रहा था और उसने कार का नियंत्रण खो देने से दुर्घटना हुई थी। यह समग्र घटना का विडियो हाल सोशियल मिडिया पर वायरल हो गया है जो चर्चा का विषय है। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और पुलिस ने इकट्ठा लोगों में से कारचालक को दबोच लिया और पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने एक्सिडेन्ट का गुनाह दर्ज कर कारचालक के सामने कानूनी कार्रवाई शुरू की है। हाल पुलिस इस मामले में आस पडौश के सीसी टी.वी. फूटेज जांच कर रही है।

