Tuesday, October 20, 2026
Homeगुजरातसूरत महानगरपालिका द्वारा इन्स्ट्राडोमेस्टिक सर्वे में 4,76,589 मकान व संस्थानों का सर्वे

सूरत महानगरपालिका द्वारा इन्स्ट्राडोमेस्टिक सर्वे में 4,76,589 मकान व संस्थानों का सर्वे

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मच्छरों की उत्पत्ति स्थान की जांच की जा रही है। दिनांक 19 सितम्बर, 2026 से 25 सितम्बर तक किए गए इन्स्ट्राडोमेस्टिक सर्वे के दौरान 4,76,589 मकान व संस्थानों का सर्वे किया गया जिसमें 15,42,472 मच्छरों की उत्पत्ति स्थान वाले पात्रों की जांच की गई जिसमें से टोटल 9730 मच्छरों के ब्रिडिंग देखने मिले जिसका नाश किया गया और 1498 व्यक्तियों को नोटिस भेजी गई। सर्वे के कार्य के दौरान मच्छरजन्य स्थिति का निर्माण करने वाले व्यक्तियों के सामने टोटल 68,200 प्रशासनिय शुल्क वसूल किया गया। जबकि जुलाई माह के दौरान मलेरिये के 107 मामले डेन्ग्यु के 90 मामले, अगस्त माह में मलेरिये के 112 मामले, डेन्ग्यु के 105 मामले, सितम्बर माह के दौरान मेलेरिये के 115 मामले, डेन्ग्यु के 111 मामले दर्ज हुए जिसमें जरूरी एन्टिलार्वल और एन्टी एडल्ट कार्य किया गया। साप्ताहिक कार्रवाई के दौरान सूरत महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 सितम्बर से 25 सितम्बर, 2026 तक छोटे बडे निर्माण सर्वे में टोटल 871 निर्माण का सर्वे करने पर 618 मच्छर के ब्रिडिंग का नाश किया गया व निर्माण के सर्वे के दौरान मच्छर की उत्पत्ति वाले टोटल 120 ओर्गेनाईजर को नोटिस दी गई जिसमें से 110 जिम्मेदार के पास से टोटल 4,13,600 शासकीय शुल्क वसूल किया गया।
मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने निवासिय क्षेत्र व निर्माण के स्थल पर मच्छरजन्य स्थिति को सुलझाने अगासी, छत, वेस्ट भंगार, अन्य चीजवस्तुए व विभिन्न क्षेत्र में पानी भरे नहीं ऐसी जगहों पर रखने की अपील की है। हर वीक आमजनता को अपने टेरेस, छत पर जांच कर पानी का निकाल करने की अपील की है। खुद को बीमारी से बचने के लिए सभी को इतना करना आवश्यक है जिससें हम स्वास्थ्य पूर्ण जीवन जी सकते है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments