Tuesday, October 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपथरी के ऑपरेशन के दौरान 25 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों ने...

पथरी के ऑपरेशन के दौरान 25 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

मूकनायक/ रिपोर्टर अनिकेत निषाद प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। बैरहना सब्जी मंडी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान 25 वर्षीय युवती की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, युवती को पथरी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति भी बनी।

परिजनों का आरोप है कि समय रहते उचित उपचार और जरूरी चिकित्सकीय कदम उठाए जाते तो युवती की जान बच सकती थी हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और डॉक्टर की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष और संबंधित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगा।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments