Tuesday, October 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, 24 घंटे के...

हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर गौर पुलिस ने की कार्रवाई

मूकनायक/राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 अगस्त 2026 को ग्राम सिंगही से करीब 10:10 बजे राजकुमार पुत्र राजबहादुर (25 वर्ष) और दिव्या पत्नी राजबहादुर (42 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सिंगही, थाना गौर, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 में धारा 109(1) और 352 बीएनएस के तहत वांछित बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल अंजान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हरिशंकर यादव, कांस्टेबल अभिषेक नाथ और महिला आरक्षी सीमा वर्मा शामिल रहे।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments