Monday, October 19, 2026
Homeगुजरात13 वर्षीय छात्रा के साथ लूणसापुर में सरकारी शिक्षक ने किया दुष्कर्म

13 वर्षीय छात्रा के साथ लूणसापुर में सरकारी शिक्षक ने किया दुष्कर्म

मूकनायक समाचार । अमरेली

अमरेली जिले में जाफराबाद के आखिरी छोर पर स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक मासूम छात्राओं को चाय बनाने के बहाने स्टाफ रूम में बुलाकर 6 महीने से शारीरिक शोषण कर रहा था और एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ उसके जन्मदिन पर सरकारी स्कूल में ही दुष्कर्म किया। दो अन्य बच्चियों के साथ भी लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहा था। बच्चियों ने हिम्मत दिखाकर आवाज उठाई तो पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के संबंध में पुलिस शिकायत में बताया गया है कि अमरेली जिले के जाफराबाद तालुका के लूणसापुर में रहने वाले 35 वर्षीय व्यापारी और किसान, जो छात्रा के पिता हैं, ने शिक्षक रामशंकरभाई बटुकभाई पंड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षक वर्तमान में लूणसापुर के प्लॉट विस्तार में रहता है और मूल रूप से भावनगर जिले के तलाजा तालुका के वेलावदर गांव का निवासी है।

शिकायत के अनुसार जून-2026 में स्कूल सत्र शुरू होने से लेकर 15 अक्टूबर, 2026 तक के समय में नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। बच्ची की उम्र 13 साल, 2 महीने और 25 दिन है। शिक्षक रिसेस के समय चाय बनाने के बहाने छात्राओं को स्टाफ रूम में बुलाता था और फिर उनका शारीरिक शोषण करता था।

शिकायत में बताया गया है कि 21 जुलाई, 2026 को 13 वर्षीय छात्रा के जन्मदिन पर लूणसापुर की सरकारी प्राथमिक स्कूल में उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती की गई। इसके अलावा तीन अन्य नाबालिग छात्राओं के साथ भी शारीरिक छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किए जाने की बात शिकायत में कही गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोक्सो सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments